Best smartphones under 30000: आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहें हैं और बजट 30,000 रुपये से भी कम है तो हम आपको कुछ शानदार स्मार्टफोन्स के मॉडल्स की जानकारी देने जा रहें हैं। इन स्मार्टफोन के मॉडल्स में आपको हाई-एंड कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर, लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्टोरेज, पॉवरफुल प्रोसेसर,फ़ास्ट चार्जिंग,बड़ा डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट के साथ कई उम्दा फीचर्स मिल जाते हैं। आप इन स्मार्टफोन का इस्तेमाल गेमिंग से लेकर फिल्म देखने तक के लिए कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये स्मार्टफोन आपको 5G कनेक्टिविटी से भी लैस मिल जाते हैं, जहां आपको इंटरनेट उपयोग करने का एक अलग ही अनुभव होगा। आइए डिटेल में जानते हैं इन मॉडल्स और इनसे जुड़े सारे फीचर्स के बारे में -