Samsung Galaxy Tab A8
सैमसंग के टैब काफी पसंद किये जाते हैं, Galaxy Tab A8 इसमें बहुत अच्छा ऑप्शन है। यह आपको 10.5 इंच की डिस्प्ले और Unisoc T618 प्रोसेसर के साथ मिल जाएगा। बैटरी और कैमरा की बात करें तो इस टैब में 7040mAh की बैटरी और 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा वहीं 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल जाएगा। साउंड के मामले में भी इस टैब में चार स्पीकर मिलते हैं, जो डॉल्बी एटमॉस के साथ आ हैं। गैलेक्सी टैब ए8 (Wifi) वाला वैरिएंट आपको 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज के साथ 17,999 रुपये की कीमत और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाले टैब की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं LTE वर्जन के साथ 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज वाले टैब की कीमत 21,999 रुपये है और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाला टैब आपको 23,999 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा।