Acer Aspire 3
इस लिस्ट में Acer का लैपटॉप भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है, जिसमें intel Core i5 प्रोसेसर और Windows ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। डिस्प्ले की बात करें तो यह 15.6 इंच की डिस्प्ले से लैस मिलेगा जिसका रेज्यूलेशन 1920 x 1080 पिक्सल है। इसके साथ ही इस लैपटॉप में 8GB DDR4 रैम और 1 TB HDD की स्टोरेज मिल जाती है। इसमें आपको पावरफुल बैटरी मिलती है जो 9 घंटे का बैकअप देती है। इसके अलावा आपको Acer Aspire 3 Intel Core i5 लैपटॉप में ब्लूटूथ, वाई-फाई, SD कार्ड रीडर और RJ45 LAN Port भी मिल जाता है। आप ऑनलाइन इस लैपटॉप को 45,890 रुपये की कीमत पर ख़रीद सकते हैं।