7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्रीपेड प्लांस, 300 रुपये से कम में Free कॉलिंग-OTT ऐप्स के साथ मिलेगा बेहिसाब डेटा

Jio, Airtel और Vi के कई प्रीपेड प्लांस हैं, जिनमें इस वक्त उम्मीद से ज्यादा डेटा, फ्री कॉलिंग और प्रीमियम ऐप्स की सब्सक्रिप्शन दी जा रही है। आपको नीचे तीनों कंपनियों के कुछ चुनिंदा प्लान्स की जानकारी मिलेगी, जिन्हें 300 रुपये से कम कीमत में रिचार्ज कराया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ajay Verma

•

Updated: 18 Mar 2022, 3:17 PM IST

smartphone.jpg

jio airtel vi

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio, Airtel और Vi अपने यूजर बेस को बढ़ाने के लिए काफी संख्या में प्रीपेड प्लांस लॉन्च किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा डेली डेटा पैक्स लोकप्रिय हैं। आज हम आपको यहां तीनों टेलीकॉम कंपनियों के कुछ चुनिंदा रिचार्ज पैक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 300 रुपये से कम है।


Airtel के प्रीपेड प्लांस :

एयरटेल के 209 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसमें उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 1 जीबी डेटा मिलेगा। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा प्लान में अमेजन प्राइम, विंक म्यूजिक और फ्री हेलो ट्यून की सब्सक्रिप्शन मिलेगी। इस पैक की वैधता 21 दिन की है। इसके अलावा कंपनी के पास 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी है। इसमें 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस ऑफर किए जाते हैं। साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा समेत अमेजन प्राइम, विंक म्यूजिक की सब्सक्रिप्शन और फ्री हेलो ट्यून मिलती है। इस रिचार्ज पैक की वैधता 28 दिन की है।

ये भी पढ़ें: चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से हो गए हैं परेशान, 2000 रुपये से कम में घर लाएं ये शानदार Air Cooler, घर शिमला की तरह हो जाएगा ठंडा

Jio के प्रीपेड प्लांस :

जियो के पास इस समय 350 रुपये से कम में कई शानदार प्रीपेड प्लांस हैं। इनमें सबसे खास 199 रुपये और 239 रुपये वाले प्लान हैं। दोनों रिचार्ज प्लान्स में 1.5GB डेट और 100SMS ऑफर किए जाते हैं। इनमें असीमित कॉलिंग और जियो के प्रीमियम ऐप्स की सब्सक्रिप्शन मिलती है। वहीं, 199 रुपये वाले डेटा की समय सीमा 23 दिन और 239 रुपये वाले डेटा पैक की वैधता 28 दिन की है।

ये भी पढ़ें: 10 साल की वारंटी के साथ Thomson ने लॉन्च किए 4 नए सस्ते AC, कीमत 26490 रुपये से शुरू

Vi के रिचार्ज प्लांस :

वोडाफोन आइडिया के पोर्टफोलियो में कई रिचार्ज प्लांस हैं। इनमें सबसे 249 और 299 रुपये वाले डेटा पैक्स बहुत शानदार हैं। इन दोनों में 100SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है। इनमें 1GB डेटा प्रतिदिन मिलता है। इतना ही नहीं प्लान्स में बिंज ऑल नाइट और डेटा रोलओवर जैसी सेवाएं भी दी जाती हैं। वहीं, वीआई के 249 रुपये वाले प्लान की वैधता 21 दिन और 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान समय सीमा 28 दिन की है।