इस होली पर सेल्फी से लेकर वीडियो शूट तक के लिए आप Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन को चुन सकते हैं। इस फोन में फोन के रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप है जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2-2 MP के मैक्रो और डेप्थ कैमरे हैं। फ्रंट में 16 MP का कैमरा है। Redmi Note 11 Pro में 6.67 इंच का FHD+ (1,080×2,400 पिक्सल) एमोलेड डॉट डिस्प्ले है। जोकि 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।परफॉरमेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो G96 प्रोसेसर दिया है और यह फोन MIUI 13 लेयर के साथ एंड्रॉयड 11 पर चलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कीमत की बात करने तो Redmi Note 11 Pro के 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसे आप फैंटम वाइट, स्टार ब्लू और स्टील्थ ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं।