Samsung Galaxy A73 5G
Samsung का Galaxy A73 5G एक जबरदस्त स्मार्टफोन है। इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया है और यह एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 पर काम करता है। फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस फोन की कीमत 41,999 रुपये (8GB+128GB) है, लेकिन अभी इस फोन पर काफी अच्छे ऑफर्स चल रहे हैं जिसके बाद यह फोन काफी सस्ता मिल पड़ेगा। खास बात यह है कि इस फोन पर 21999 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इस फोन की EMI 1,902 रुपये से शुरू होती है।