6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ Motorola G22 के उम्दा ऑप्शन बन सकता है, जिसें आपको 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।इसमें आपको 5000 mAh बैटरी मिलती है जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके साथ ही प्रोसेसर और स्टोरेज की बात करें तो इसमें MediaTek Helio G37 और 4GB LPDDR4x रैम और 64GB स्टोरेज का ऑप्शन मिल जाता है। कैमरे के मामले में भी यह स्मार्टफोन आपको निराश नहीं करता क्योंकि इसमें 16MP सेल्फी कैमरा, 50MP प्राइमरी कैमरा,8MP अल्ट्रावाइड स्नैपर, 2MP डेप्थ सेन्सर और 2MP मैक्रो कैमरा भी मिल जाता है। आप इस स्मार्टफोन को 10,240 रुपये की कीमत पर आसानी से ख़रीद सकते हैं।