Redmi ने हाल ही में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi A1+ भारत में पेश किया है। यह स्मार्टफोन 6.52 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है,जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है और यह 120Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसमें आपको प्री-इंस्टॉल एफएम रेडियो और ड्यूल सिम कार्ड सपोर्ट भी मिल जाएगा। इसके साथ ही Redmi A1 Plus में Mediatek Helio A22 प्रोसेसर और 3GB LPDDR4X रैम के साथ 32GB स्टोरेज सपोर्ट भी मिल जाता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 8MP और दूसरा AI कैमरा मिल जाता है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए आपको फ्रंट में 5MP का कैमरा मिल जाता है। इसके अलावा आपको इस फ़ोन में कई फीचर्स भी मिल जाएंगे। Redmi A1 Plus में आपको 5000 mAh की बैटरी मिल जाती हैरेडमी ने इस स्मार्टफोन को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया किया है जिसमें 2GB के साथ 32GB स्टोरेज वाले की कीमत 7,499 रुपये है और वहीं 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज वाले फ़ोन की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है।