4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Blaupunkt ने लॉन्च किए दो बेहद सस्ते वायरलेस हेडफोन, डिजाइन ऐसा कि तुरंत खरीदने को करेगा मन

म्यूजिक लवर्स के लिए जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने भारत में अपने दो नए वायरलेस हेडफोन लॉन्च गिए हैं जिनमें Blaupunkt BH31 और Blaupunkt BH01 शामिल हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bani Kalra

•

Updated: 8 Oct 2022, 1:50 PM IST

blaupunkt.jpg

म्यूजिक लवर्स के लिए जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने भारत में अपने दो नए वायरलेस हेडफोन लॉन्च गिए हैं जिनमें Blaupunkt BH31 और Blaupunkt BH01 शामिल हैं। डिजाइन और फीचर्स के मामले में ये आपको पसंद आ सकते हैं। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि आप इन्हें काफी देर तक इस्तेमाल कर सकते हैं।


बेहतर साउंड के लिए Blaupunkt BH31 और BH01 में 40mm का डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गये हैं, इनकी वजह से हैवी बास के साथ पावरफुल ऑडियो मिलता है। इतना ही नहीं इनमें क्लियर ऑडियो भी मिलता है। कंपनी ने भी इस बात का दावा किया है कि दोनों हेडफोन्स में हैवी बास मिलता है, साथ ही साउंड भी एक दम क्लियर रहेगा। लेकिन ये दावे कितने सही हैं इनकी जानकारी इनकी टेस्टिंग के बाद ही हम आपको दे पायेंगे।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Blaupunkt के इन दोनों हेडफोन में मेमोरी कार्ड स्लॉट, एफएम रेडियो भी दिया गया है। कॉलिंग के लिए दोनों में स्पेशल माइक भी दिया गया है। Blaupunkt में वॉल्यूम कंट्रोल के लिए माइक भी दिया गया है। Blaupunkt BH31 की बैटरी को लेकर 8 घंटे के बैकअप, जबकि Blaupunkt BH01 की बैटरी को लेकर 18 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

Blaupunkt के इन दोनों हेडफोन में TurboVolt फास्ट चार्जिंग दी गई है जिसे लेकर दावा है कि महज कुछ ही मिनटों की चार्जिंग के बाद घंटों तक का बैकअप मिलेगा। Blaupunkt BH31 और BH01 की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है। दोनों की बिक्री अमेजन इंडिया और कंपनी की साइट से हो रही है। कीमत और फीचर्स के हिसाब से ये दोनों अच्छे नज़र आ रहे हैं, देखना होगा ग्राहकों को ये दोनों डिवाइस कितना पसंद आते हैं।