बेहतर साउंड के लिए आप Zebronics ब्रांड का (स्पेस डेक प्रो) मॉडल देख सकते हैं। इस स्पीकर में आपको 40W RMS साउंड आउटपुट मिलता है। इसके साथ आपको एक वायरलेस माइक मिलता है,जिसकी मदद से आप karaoke का मज़ा ले सकते हैं। इस स्पीकर के साथ आपको एक रिमोट भी मिलता है। पार्टी के समय इस स्पीकर में RGB लाइट दी गई है,जो म्यूजिक के साथ चलती है और आपको डिस्को जैसा फील देती है। इस स्पीयर का वज़न 4 किलो से भी कम है, जिससे आप इसे कहीं भी लेकर जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस स्पीकर में ब्लूटूथ,USB और mSD कार्ड का सपोर्ट मिलता है। इस स्पीकर में इन बिल्ट बैटरी लगी हुई मिलती है । यह स्पीकर दिखने में कॉम्पैक्ट है और इसका डिज़ाइन स्लीक है। इसके टॉप पर आपको सारे कंट्रोलर मिल जायेंगे,जिन्हे आप आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको ब्लैक कलर में मिल जाएगा। इसकी ऑनलाइन कीमत 7,410 रुपये है और कंपनी आपको 1 साल की वारंटी भी दे रही है।