इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहक को 15 सितंबर 2018 से पहले 10 पॉपुलर प्लान्स में से किसी एक प्लान का रिचार्ज कराना होगा। ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा 186 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये और 999 रुपये के प्लान्स के साथ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को 187 रुपये, 333 रुपये, 349 रुपये, 444 रुपये और 448 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ के रिचार्ज पर भी इस ऑफर का लाभ दिया जाएगा।