भारत में सस्ते फोन्स का बाजार सबसे बड़ा है, 20 हजार रुपये तक के मोबाइल फोन का मार्केट सबसे ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करता है और इसलिए इस प्राइस सेगमेंट में आये दिन नए-नए मॉडल्स आते रहते हैं। लेकिन अब सस्ता स्मार्टफोन आपको महंगा पड़ सकता है। अगर आप इन दिनों एक नया बजट स्मार्टफोन ख़रीदने की सोच रहें हैं,तो इस फेस्टिव सीजन में ख़रीद लीजिए। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार दिवाली के बाद एंट्री लेवल सेगमेंट वाले स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ सकती है।
जिसके कई कारण हैं जैसे कि एंट्री लेवल सेगमेंट वाले स्मार्टफोन्स की डिमांड कम और दूसरा की रुपये के कमज़ोर होने से स्मार्टफोन मेकर कंपनियां इस सेगमेंट के फ़ोन्स को 5 से 7 प्रतिशत महंगा कर सकती है। इन स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी अक्टूबर से दिसंबर के बीच देखी जा सकती है। आइए आपको डिटेल में इसके बारे में समझाते हैं -