इस टीवी में प्री-इंस्टॉल एप मिलते हैं, जिनमें अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, यूट्यूब, सोनी लिव हैं। साथ ही आप DTH सेट-टॉप बॉक्स और OTT के बीच एक क्लिक में ही स्विच कर सकते हैं। परफॉरमेंस के लिए Candes Smart TV में 1.9Ghz क्वॉडकोर A55 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्ट टीवी की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें तीन HDMI 2.0 पोर्ट्स, दो USB पोर्ट्स और एक RF कनेक्टिविटी आउटपुट मिलता है।