11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन गैजेट्स से बिना बिजली के चार्ज हो जाता है स्मार्टफोन, कीमत 500 रुपये से कम

अगर आप भी कहीं आउटिंग पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको ऐसे गैजेट के बार में बताने जा रहे हैं जिससे आप बिना बिजली के भी अपना स्मार्टफोन चार्ज कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 7 Aug 2018, 2:17 PM IST

crank charger

जब आप बाहर कहीं आउटिंग पर जाते हैं तो उस समय आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी को बचा-बचाकर इस्तेमाल करते हैं क्योंकि अगर ऐसा ना किया जाए तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। बिना स्मार्टफोन के आप ना तो किसी से संपर्क कर सकते हैं और ना ही कोई और जान सकता है कि आप कहां पर हैं। अगर आप भी कहीं आउटिंग पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको ऐसे गैजेट के बार में बताने जा रहे हैं जिससे आप बिना बिजली के भी अपना स्मार्टफोन चार्ज कर सकते हैं। क्रैंक चार्जर चार्जर नए जमाने का एक चार्जर है जिससे अपने स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए आपको बस इसे किसी चरखी की तरह घुमाना पड़ता है और इतने भर से ही आपका काम हो जाता है। इस क्रैंक चार्जर में एक डायनमो लगा होता है जो घूमने पर आपके स्मार्टफोन को चार्ज करता है। इस चार्जर को आप 300 से 500 रुपये के बीच खरीद सकते हैं।  

solar charging pad

सोलर चार्जिंग पैड के बारे में आप सभी ने शायद ही सुना होगा, ये एक बेहद काम का गैजेट है जिसे अपने स्मार्टफोन के पीछे की तरफ लगाकर आप इसे आसानी से चार्ज कर सकते हैं।  

power bank

पावर बैंक से स्मार्टफोन चार्ज करना बेहद आम हो गया है आप इसे 400 रुपये तक आसानी से खरीद सकते हैं और ये एक बार में 1 से 2 बार आसानी से चार्ज कर सकते हैं।  

solar pannel

सोलर पैनल आकार में थोड़ा बड़ा जरूर होता है लेकिन इससे बेहद ही आसानी से स्मार्टफोन चार्ज किया जा सकता है। आप इस सोलर पैनल को 1500 रुपये में मार्केट से खरीद सकते हैं।