आजकल हर कोई लैपटॉप पर ही काम करता है,जिसके लिए कुछ लोग सेकंड हैंड या यूं कहें कि इस्तेमाल किया हुआ लैपटॉप ख़रीदते हैं, क्योंकि नए लैपटॉप उनके बजट में नहीं आते। आप भी अगर ज़्यादा पैसे खर्च नहीं करके नया लैपटॉप लेना चाहते हैं,तो अब यह मुमकिन हो सकता है। जियो (Jio) लेकर आया है सबसे सस्ता लैपटॉप, जिसमें अब आप सिर्फ 15,000 रुपये से भी कम कीमत में JioBook Laptop ख़रीद सकते हैं। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) प्रोग्राम में रिलायंस जियो ने अपना पहला सबसे सस्ता लैपटॉप पेश किया था, जिसको तब सरकारी अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया था,लेकिन अब यह डिवाइस सेल के लिए मार्किट में उपलब्ध है। यह लैपटॉप उन लोगो के अच्छा ऑप्शन बन सकता है, जिनको ऑनलाइन क्लास अटेंड करनी होती है या फिर रेगुलर ब्राउज़िंग करने का शौक है।