Chinese Smartphone Ban in India: इस समय भारत में सस्ते चाइनीज स्मार्टफोन खूब बिकते हैं क्योंकि इनमें काफी ज्यादा फीचर्स दिए जाते हैं। लेकिन अब भारत में चाइनीज मोबाइल कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में 12,000 रुपये से कम कीमत वाले इन चाइनीज स्मार्टफोन को बैन किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से Vivo, Oppo, Xiaomi, Redmi, Poco, infinix, tecno और realme जैसी चाइनीज कंपनियों को तगड़ा झटका लगेगा। हालांकि इस मामले पर सरकार की तरफ से और किसी चाइनीज कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।