नेहरू प्लेस और गफ्फार मार्केट जो सस्ती कीमत में कंप्यूटर डिस्प्ले, माउस, की-बोर्ड, बैट्री, मोबाइल कवर्स, स्क्रीन गार्ड, पावर बैंक, डेटा केबल, ईयर फोन और मेमरी कार्ड जैसे प्रोडक्ट बेचने के लिए जाना जाता है वहां भी इस समय दाम में दोगुना इजाफा देखने को मिल रहा है। इस पूरे मामले पर ऑल दिल्ली कंप्यूटर ट्रेडर्स असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी स्वर्ण सिंह का कहना है कि ज्यादातर प्रोडक्ट चीन से आते हैं, लेकिन सप्लाई नहीं होने की वजह से कीमत में 50 फीसदी की बढ़ हुई है।