नई दिल्ली: इस टेक्नोलॉजी की दुनिया में आज हर किसी के पास स्मार्टफोन है और ऐसे में हर किसी के भी स्मार्टफोन में इंटरनेट की सुविधा रहती है। लेकिन, कई बार हम ऐसी जगह पर होते हैं जहां नेटवर्क की खराब कनेक्टिविटी के कारण फोन में इंटरनेट इस्तेमाल करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हमें किसी पब्लिक वाई-फाई का पासवर्ड पता चल जाए तो स्मार्टफोन में इंटरनेट इस्तेमाल करने में मज़ा आ जाएगा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप आसानी से किसी भी वाई-फाई के पासवर्ड का पता लगा सकते हैं।