दुनिया के लाखों मशहूर हस्तियों और तमाम देशों के दिग्गज नेता इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जन संवाद करते हैं और अपने विचारों को व्यक्त करते हैं। इस सौदे पर चर्चा, जो पिछले सप्ताह तक तकरीबन अनिश्चित दिखाई दे रही थी, सप्ताहांत में तेज हो गई जब मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए अपना प्रस्ताव दिया। जिसके बाद ट्विटर ने मस्क के साथ प्रस्तावित $ 54.20 प्रति शेयर मूल्य पर कंपनी को खरीदने के लिए बातचीत शुरू कर दी।
बता दें कि, Twitter में 9% की हिस्सेदारी खरीदने के महज कुछ ही दिनों के बाद एलॉन मस्क ने कहा था कि, फ़्रीडम ऑफ स्पीच के लिए ट्विटर को प्राइवेट होना पड़ेगा। लेकिन चूकिं कंपनी में उनके शेयर बहुत कम है और इतने स्टेक से वो ट्विटर में कुछ ख़ास बदलाव नहीं ला सकेंगे, इसलिए उन्होंने ट्विटर ख़रीदने का ऑफ़र दिया। हालांकि उस दौरान सउदी अरब के प्रिंस अलवलीद बिन तलाल, जो कि ट्विटर के प्रमुख शेयरधारकों में से एक हैं, उन्होनें मस्क के इस प्रस्ताव को तत्काल खारिज़ कर दिया था।