नए सब्सक्राइबर्स को मिलेगा Smart TV:
कंपनी (Excitel) के मुताबिक, नये Smart TV with Smart Wi-Fi को एक वार्षिक प्लान के तहत लाया गया है , जिसे 999 रुपये हर महीने की कोस्ट पर खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि नए सब्सक्राइबर्स को प्लान खरीदने पर 32 इंच का स्मार्ट टीवी मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो यह टीवी Android 9 ओएस पर काम करता है। इसमें HD डिस्प्ले दिया है साथ ही बेहतर साउंड के लिए 10W के 2 स्पीकर, HDMI, USB, AV Port, 512MB RAM और 4GB स्टोरेज जैसे फीचर मिलते हैं। यानी फीचर्स के हिसाब से टीवी अच्छा है, लेकिन यह किस ब्रांड का होगा इसी जानकारी नहीं है।