इस गड़बड़ी और सर्विस आउटेज को लेकर 43% फेसबुक एप यूजर्स ने शिकायत की, जबकि 40% यूजर्स ने न्यूज फीड को लेकर कम्पलेन दर्ज कराई है। वहीं 16% यूजर्स ने वेबसाइट में गड़बड़ी को लेकर शिकायत की है। , फेसबुक की खराबी के कारण सेलेब्स की फेसबुक वॉल पर उनके प्रशंसकों के संदेश और मीम्स भर गए। इसमें दीपिका पादुकोण, टॉम क्रूज, रिहाना, सचिन तेंदुलकर और गॉर्डन रामसे जैसे सेलिब्रिटी शामिल है। कई यूजर्स का मानना है कि स्पैम किए गए सेलिब्रिटी पोस्ट के पीछे साइबर अटैक हो सकता है।