यहां Redmi Note 7S के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो सिटी बैंक के डेबिट और क्रेडिट पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक पर 10% और एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर 5% की छूट दी जा रही है। साथ ही फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।