यह वॉच आपके ब्लड प्रेशर, हार्टबीट और SpO2 लेवल का भी ख्याल रखेगी। यूजर की हेल्थ और फिटनेस के लिए भी इसमें कई जबर्दस्त मोड और मॉनिटर दिए गए हैं। इसमें आपको योग, स्विमिंग, रनिंग, ऑउटडोर वॉकिंग, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, साइकलिंग और ट्रेकिंग मोड मिलते हैं। गर्मी को देखते हुए इसमें एक खास फीचर यह भी है कि यह हाइड्रेशन अलर्ट फीचर के साथ आती है यानी यह यूजर को रेगुलर इंटलवल पर पानी पीने की याद दिलाएगा। इसमें मॉडल वॉटर रजिस्टेंट से भी लैस है। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में आपको इन-बिल्ट AI असिस्टेंट और ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी मिलेगा। इसमें म्यूजिक कंट्रोल करने का भी ऑप्शन मिलता है।