ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा
इस नई स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है और इसे डायल कॉल के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। प्राइवेसी लॉक ऑप्शन, डायरेक्ट मेन्यू और स्पोर्ट्स मोड एक्सेस के अलावा यूजर्स आसानी से स्मार्टवॉच पर म्यूजिक सुन सकते हैं। इसमें वॉइस असिस्टेंट फीचर भी है, जो गूगल असिस्टेंट और ऐपल सीरी को सपोर्ट करता है। फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टवॉच शरीर के तापमान सेंसर, 24X7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, मेंस्ट्रुअल ट्रैकिंग, स्लीप मैपिंग और SpO2 ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के साथ-साथ 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।