रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ज़्यादातर ऐप्स में Joker मैलवेयर पता गया है,जो काफी ख़तरनाक है जो एंड्राइड यूजर को टारगेट करता है और उनके डेटा के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। आपको बता दें कि ये मैलवेयर फ़ोन में से SMS, कॉन्टैक्ट लिस्ट और डिवाइस की जानकारी चुरा लेता है और साथ ही यूजर्स को प्रीमियम वायरलेस एप्लीकेशन प्रोटोकॉल (WAP) के लिए साइन इन भी करवा देता है। जानकरी मिलते हैं Google ने ऐप्स को प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया है,लेकिन चिंता की बात ये है कि लाखों लोगो ने पहले से ही इन ऐप्स को अपने फ़ोन में डाउनलोड कर रखा है।