क्या आप टेली मार्केटिंग कॉल्स से परेशान हैं और क्या आपको बार-बार डिस्काउंट,ऑफर्स और लोन जैसी चीज़ों के लिए कॉल आते हैं। कई बार ये भी देखने में आता है कि टेली मार्केटिंग कॉल्स को ब्लॉक करने पर टेली मार्केटर आपको किसी दूसरे नंबर से कॉल करते हैं। ऐसी अनचाही कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए ज़्यादातर लोग थर्ड पार्टी ऐप जैसे Truecaller का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एंड्राइड फ़ोन में गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इन-बिल्ट फीचर दिया है,जिससे आने वाले स्पैम कॉल को ब्लॉक कर देता है।