5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केले और आलू की मदद से मोबाइल को 100% करें चार्ज, ये है आसान तरीका

आज हम आपको ऐसा आसान तरीका बताएंगे जिसकी मदद से अपने मोबाइल को बिना बिजली के आलू, नींबू, केले जैसे फ्रूट्स के सहारे चार्ज कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 19 Feb 2019, 5:34 PM IST

mobile

केले और आलू की मदद से मोबाइल को करें चार्ज, ये है आसान तरीका

नई दिल्ली: मोबाइल डिस्चार्ज होने से अक्सर हम परेशान हो जाते है और अपने चार्जर को खोजने लगते हैं। कई बार ऐसा होता है कि चार्जर मिलता नहीं है या फिर खराब होने की वजह से हम अपने फोन को चार्ज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसा आसान तरीका बताएंगे जिसकी मदद से अपने मोबाइल को बिना बिजली के आलू, नींबू, केले जैसे फ्रूट्स के सहारे चार्ज कर सकते हैं।

YouTube के एक वीडियो में फोन को चार्ज करने के लिए केले का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए सबसे पहले केला लें और फिर उसपर 5 स्टील के ब्लेड लगाए और उसके बगल में बोर्ड पिन का यूज किया गया है। इसके बाद तार की मदद से ब्लेड को पिन से बांध दें और तार से ही हर ब्लेड को एक-दूसरे से बांध दें। इसके बाद तार के सिरे पर एक ब्लेड लगाकर पानी के ग्लास में डाल दें। इसके बाद अपने मोबाइल चार्जर के तार को इससे कनेक्ट करके अपने फोन को आसानी से चार्ज कर सकते हैं और इसके लिए आपको बिजली की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- रेंज रोवर से महंगा है ये स्मार्टफोन, खरीदने से पहले मुकेश अंबानी को भी पड़ेगा सोचना

इसके अलावा आलू के जरिए भी फोन को चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चार्जर के अडॉप्टर की पिन को जिसे हम बोर्ड में लगाते हैं उसे आलू से कनेक्ट करें। इसके बाद चार्जिंग वायर को मोबाइल से जोड़कर अपने फोन को तुरंत चार्ज कर सकते हैं। आलू के अलावा नीबू के जरिए भी हैंडसेट को चार्ज किया जा सकता है। इसकी खासियत यह है कि 10 सेकेंड में फोन को फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले नींबू के ऊपर 6 बोर्ड पिन और 6 कील लगाई गई है। इसके बाद तार के जरिए इन सबको एक-दूसरे से जोड़ लें। तार में डेटा केबल को अटैच किया फिर इसे फोन को चार्ज किया जा रहा है।