Jio GigaFiber कनेक्शन के लिए यूजर्स को खुद रजिस्टर करना होगा। इसके लिए MyJio App या Jio की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद जियो की तरफ से रजिस्ट्रेशन को कंफर्म किया जाएगा, जिसके बाद कंपनी यह देखेगी कि किस जगह से सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। लोकेशन्स कंफर्म होने के बाद Jio GigaFiber को उस लोकेशन पर इंस्टॉल कर देगा। इतना ही नहीं कंपनी यूजर्स को Jio GigaFiber मॉडम और Jio GigaTV भी देगा।