कितने बजे शुरू होगा सूर्य ग्रहण
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो वहां सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट पर देखा जा सकेगा। वहीं,मुंबई वाले इस सूर्य ग्रहण को 4:49 मिनट पर देख सकते हैं। बेंगलुरु में यह सूर्य ग्रहण 5:12 मिनट पर दिखाई देगा,तो वहीं कोलकाता में 4:52 मिनट पर इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा। बात बाकि शहरों की करें तो चैन्नई में 5:14 मिनट, भोपाल में 4:42 मिनट, हैदराबाद में 4:59 मिनट, कन्याकुमारी में 5:23 मिनट और लखनऊ में 4:36 मिनट पर सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।