Huawei Mate 30 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 799 यूरो करीब (63,000 रुपये) है और Mate 30 Pro को 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत 1,099 यूरो करीब (86,700 रुपये) है। वहीं, Huawei Mate 30 5G वेरिएंट की कीमत 1,199 यूरो करीब (94,600 रुपये) है। यह कीमत 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की है। इन दोनों स्मार्टफोन को स्पेस सिल्वर, एमराल्ड ग्रीन, कॉस्मिक पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।