आपको बता दें 31 अगस्त को दो बड़ी टेलीकॉम कंपनी आइडिया और वोडाफोन ने अपना विलय पूरा कर लिया है। इसके बाद यह नई कंपनी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। वहीं, पिछले 15 साल से एयरटेल का नंबर वन वाला ताज उससे छिन गया है। इस मर्जर के बाद सबसे पहले आइडिया ने ट्वीट किया। इस ट्वीट में आइडिया ने वोडाफोन को टैग करते हुए लिखा, हे वोडाफोन! तुम जानते हो, सब अपने बारे में बातें कर रहे हैं। इसके बाद वोडाफोन ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आइडिया के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा कि, हां आइडिया, ये समय है कि अब इसे आधिकारिक कर दिया जाए। वोडाफोन ने अपने इस ट्वीट के साथ ही नई वेबसाइट का लिंक भी दिया गया है। आपस में विलय हुए इस दोनों कंपनियों के ट्वीट के बाद रिलायंस जियो ने भी वोडाफोन के ट्वीट को कोट करते हुए ट्वीट किया कि, हम 2016 से लोगों को साथ लाने का काम कर रहे हैं।