2020 में 5G स्मार्टफोन का बाजार में 3 प्रतिशत से भी कम हिस्सा था। 2021 में 5G उपकरणों का बाजार आठ गुना बढ़कर 32 मिलियन यूनिट तक पहुंच जाएगा। कुल स्मार्टफोन बाजार का 19 प्रतिशत हिस्सा बन जाएगा। 5G उपकरणों की औसत कीमत में 40 प्रतिशत की कमी आई है। बता दें कि भारत का स्मार्टफोन बाजार चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। 2020 में भारतीय बाजार ने उत्तरी अमरीका, लैटिन अमरीका और अफ्रीका के बाजारों से बेहतर प्रदर्शन किया था।