नासा ने क्षुद्रग्रह ( AJ193 ) को संभावित खतरनाक श्रेणी में क्लासीफाइड किया है। नासा के मुताबिक यह क्षुद्रग्रह 21 अगस्त की रात को पृथ्वी के सबसे करीब आता है। जबकि क्षुद्रग्रह पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से नौ गुना दूरी से पृथ्वी से गुजरेगा। इस दौरान यह 94,208 किलोमीटर प्रति घंटे की भारी गति से परिभ्रमण करेगी। खगोलविद टेलीस्कोप के जरिए 1.4 किलोमीटर चौड़े क्षुद्रग्रह को अपनी कक्षा से पृथ्वी की कक्षा में जाते हुए देख सकेंगे। जानकारी के मुताबिक संभावित रूप से खतरनाक क्षुद्रग्रह 2063 में पृथ्वी के करीब आ जाएगी। फिलहाल, नासा ने बताया है कि इस बार क्षुद्रग्रह से कोई नुकसान होने की उम्मीद नहीं है।