जब आप डिज़्नी+हॉटस्टार का चयन करेंगे तो ये आपको दूसरे पेज पर ले जाएगा, जहां पर डिज़्नी+हॉटस्टार के अलग-अलग समयावधि के अनुसार सब्सक्रिप्शन प्लांस दिए जाएंगे। इस समय महीने के सब्सक्रिप्शन के लिए 149 क्वाइंस, 12 महीने के सब्सक्रिप्शन के लिए 499 क्वाइंस और हॉट स्टार प्रीमियम के सब्सक्रिप्शश्न के लिए 1499 क्वाइंस खर्च करने होंगे। इसी पेज पर उपर दाईं तरफ क्वाइंस का आइकॉन भी बना होगा, जो कि आपके प्रोफाइल पर मौजूद क्वाइंस की संख्या दिखाएगा। यदि सब्सक्रिप्शन के लिए कुछ क्वाइंस कम पड़ते हैं तो आप उतनी संख्या के अनुसार पैसों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मसलन, यदि आप 12 महीने का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं तो आपको 499 क्वाइंस की जरूरत होगी, यदि आपके पास केवल 480 क्वाइंस हैं, तो आपको अतिरिक्त क्वाइंस की जगह पर 19 रुपये का पेमेंट करना होगा। इस तरह आप आसानी से अपने प्रोफाइल पर डिज़्नी+हॉटस्टार का मुफ़्त सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकेंगे।