कीमत
माइक्रोमैक्स के इन स्मार्टफोन्स की कीमत की बात करें तो Micromax In Note 1 दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए रखी गई है। वहीं 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसी तरह Micromax In 1B भी दो वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। वहीं दूसरे 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए है। इनकी सेल 24 नवंबर से फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स की ऑफिशल साइट पर शुरू होगी।