डिजाइन और डिस्प्ले
नए Infinix Hot 12 Pro का डिजाइन काफी इम्प्रेस करता है। सबसे ज्यादा आकर्षित करता है इसमें लगा रियर कैमरा सेटअप, इसके साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है और यह तेजी से काम करता है । इसके राईट साइड पर वोलुम रोकर की और पावर बटन मिलते हैं। लेफ्ट साइड पर सिम ट्रे दी गई है। नीचे की तरफ 3.5mm हेडफोन जेक, माइक्रो फोन, Type-C पोर्ट, और स्पीकर ग्रिप दी गई है। यह एक लाइटवेट और बेहतर फिनिशिंग के साथ आता है। डिस्प्ले की बात करें तो Infinix Hot 12 Pro में 6.6 इंच की HD Plus LCD IPS डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। यह एक रिच और कलर डिस्प्ले है जिस पर वीडियो देखना, फोटो देखना और गेमिंग में भी मज़ा आएगा।