परफॉरमेंस के लिए इन टीवी में क्वॉडकोर Realtek RTD2841 प्रोसेसर मिलेगा, साथ ही ये 1GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आते हैं । साउंड के लिए 32 इंच वाले टीवी में 20W के साथ 2 स्पीकर्स लगे हैं जबकि 43 इंच वाले मॉडल में भी दो स्पीकर हैं लेकिन आउटपुट 36W का है। दोनों टीवी के साथ डॉल्बी ऑडियो को भी सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 3HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, एक इथरनेट, mini YPbPr video आउटपुट पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक की सुविधा मिलती है।