
Apple और Qualcomm के साझेदारी के बाद 5G स्मार्टफोन कारोबार से बाहर निकला Intel
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज कंपनी Apple के डिवाइस को तैयार करने में intel और Qualcomm का बड़ा योगदान रहा है। रिपोर्ट की माने तो Apple ने चिप मेकर कंपनी Qualcomm के साथ मिल कर 5G स्मार्टफोन मॉडल के लिए साझेदारी कि है। इसके तुरंत बाद Intel ने 5G स्मार्टफोन मॉडल से बाहर निकलने की घोषणा कर दी है। हालांकि कंपनी ने यह जानकारी दी है कि वह पीसी और अन्य आईओटी डिवाइस के लिए 5G गेम में अपना योगदान देती रहेगी।
Intel ने अपने एक ब्यान में कहा है कि वह अपने 5G नेटवर्क के लिए 4G और5G पीसी के लिए काम करता रहेगा। कंपनी के सीईओ बॉब स्वान ने कहा, "हम 5 जी और नेटवर्क के 'क्लाउडिफिकेशन' में अवसर को लेकर बहुत उत्साहित हैं, लेकिन स्मार्टफोन मॉडेम के कारोबार में यह साफ हो गया है कि हम इसमें अपना कोई काम नहीं करेंगे।"
हाल ही में ख़बर आई थी कि चीन की कंपनी Huawei के तरफ से Apple को 5G मॉडम चिप उपलब्ध कराने की पेशकश की गई थी। लेकिन अमेरिकी सरकार से कंपनी के संबंध की वजह से कोई हल नहीं निकल सका। अभी तक Apple अपने 4G मॉडल चिप वाले आईफोन्स के लिए Intel का चिप अपयोग कर रहा था। इनमें iPhone X, iPhone XR, iPhone XS और iPhone XS Max शामिल हैं। वहीं, एप्पल के आने वाले आईफोन्स के लिए क्वालकॉम के 5G मॉडम चिप का उपयोग किया जा सकता है।
Published on:
17 Apr 2019 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
