Apple के प्रोडक्ट्स पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं खासतौर पर iphone। Apple के iphone अपनी बिल्ट क्वालिटी और दमदार फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि आजकल ज्यादार महंगे स्मार्टफोन IP (इन्ग्रेस प्रोटेक्शन) रेटिंग के साथ आते हैं, जिसका मतलब है कि वे पानी में एक सीमित समय तक खराब नहीं होंगे। लेकिन एक iphone ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, एक महिला का फोन 6 महीने तक एक गहरी झील में दबा पड़ा था। 6 महीने बाद जब उस iphone को झील से बाहर निकाला गया और उसे ऑन करके देखा गया तो सभी हैरान रह गए। इसका एक वीडियो भी यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।