iQoo Z6 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है और इसके 8GB+128GB स्टोरेज 24,999 रुपये है। इतना ही नहीं फोन के 12GB+256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 28,999 रुपये है। इस फोन को आप लेजियन स्काई और फैंटम डस्क कलर में खरीद सकते हैं। वहीं iQoo Z6 4G के 4GB+128GB स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये, जबकि इसके 6GB+128GB की कीमत 15,999 रुपये और इसके 8GB+128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। फोन को लुमिना ब्लू और रेवेन ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।