नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने यूसर्स के लिए 50 रुपये से भी कम का प्लान पेश किया हुआ है। कंपनी के इन प्लान्स में यूजर्स को कई सारे ऑफर्स भी पेश किए जा रहे हैं। एयरटेल के 50 रुपये से कम के प्लान्स की बात की जाए तो इनमें 8, 9, 18, 23, 24, 29 और 47 रुपये के प्लान्स शामिल हैं। आइए जानते हैं इनमें से कौन सा प्लान आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा।