itel इंडिया ने अपने नए फोन itel A49 को लॉन्च कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। itel A49 में 6.6 इंच की HD+ IPS वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन मे 4000mAh की बैटरी दी गई है। itel A49 की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है। इस फोन को क्रिस्टल पर्पल, डोम ब्लू और स्काई सियान कलर में खरीदा जा सकेगा।