देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनियों में से एक Reliance Jio ने सस्ते डेटा प्लान ऑफर करके,देश के कोने-कोने तक इंटरनेट की सुविधा पहुंचाई है। भारत में आज अनगिनत लोग जियो के प्लान्स का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि उन्हें कम दाम में बेहतर सुविधा और ऑफर्स मिल रहें हैं। अगर आप भी रिलायंस जियो के प्लान्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं और प्लान्स की जानकारी चाहते हैं, तो आपको बता दें कि कंपनी के पास कई शानदार प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स बेहद कम कीमत पर मौजूद हैं। आप अपनी यूसेज के हिसाब से कोई भी प्लान ख़रीद सकते हैं, लेकिन हम आपको जियो के सस्ते पोस्टपेड प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं, जिसमें आपको सिर्फ डेटा नहीं मिलेगा,बल्कि आपको कई शानदार ओटीटी ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन भी साथ मिलेंगे। आइए डिटेल में जानते हैं जिओ के पोस्टपेड प्लान के बारे में...