2,999 रुपये का यह एक पुराना रिचार्ज प्लान है, पर अब इस प्लान के साथ कंपनी ने Happy New Year 2023 Offer पेश किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 365दिन तक की है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा मिलेगा जोकि कुल मिलाकर 912.5GB डेटा बनता है। वहीं, डेली डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जायेगी। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा भी दी जा रही है।
इतना ही नहीं रोजाना 100 SMS भी आपको मिलेंगे। इस प्लान के साथ Jio Apps का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। इस प्लान के साथ खास बात यह है कि इसमें 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी और 75 GB एक्स्ट्रा हाई स्पीड डेटा मिलेगा, ज्यादा जानकारी के लिए Jio से आप संपर्क करें।