रिपोर्ट के मुताबकि, जियो गीगाफाइबर औसतन 700mbps की स्पीड देगा। माना जा रहा है कि सबसे पहले इस सर्विस को देश के 30 बड़े शहरों में शुरू किया जाएगा। इसमें नई दिल्ली, बंगलूरू, चेन्नई, पुणे, इंदौर, थाणे, भोपाल, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, लुधियाना, मदूरै, नाशिक, फरीदाबाद, कोयंबटूर, गुवाहाटी, आगरा, मेरठ, राजकोट, श्रीनगर, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर, कोटा, पटना, रांची, रायपुर, नागपुर और सोलापुर शामिल हैं।