7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jio का यह रिचार्ज प्लान Airtel और Vi की बढ़ा देगा मुसीबत, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा 90GB डेटा

Jio के पास काफी संख्या में ऐसे प्रीपेड प्लांस हैं, जो यूजर्स के बहुत आ रहे हैं। इनमें उपभोक्ताओं को पर्याप्त डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। हम आपको यहां कंपनी के खास प्रीपेड प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें Disney Plus Hotstar की सब्सक्रिप्शन और 90GB डेटा मिलेगा। इस प्लान से Airtel-Vi के रिचार्ज प्लांस को भी चुनौती मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ajay Verma

•

Updated: 10 Mar 2022, 11:04 AM IST

jio_2.jpg

jio

Reliance Jio देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी है, ऐसा कहना गलत नहीं है क्योंकि इस समय सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स इस ही कंपनी के पास है। कंपनी ने अपने अलग-अलग प्रीपेड प्लांस के दम पर लाखों यूजर्स को अपने साथ जोड़ा है। इन प्लांस में हाई-स्पीड डेटा, असीमित कॉलिंग और OTT ऐप्स की सब्सक्रिप्शन दी जा रही है। आज हम आपको इस खबर में कंपनी के एक खास प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको Disney Plus Hotstar के साथ 90GB डेटा और फ्री कॉलिंग मिलेगी। इस रिचार्ज प्लान से Airtel और Vi के प्रीपेड प्लान को कड़ी टक्कर मिल रही है।


Jio का 601 रुपये वाला रिचार्ज प्लान :

जियो के इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 100SMS, 3 जीबी डेटा के साथ अतिरिक्त 6GB डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं जियो के इस प्रीपेड प्लान के साथ फ्री कॉलिंग और डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी। साथ ही जियो टीवी, सिक्योरिटी, सिनेमा और क्लाउड का एक्सेस भी दिया जाएगा। यह रिचार्ज पैक जियो की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस प्लान को जीपे और पेटीएम जैसे ऐप्स के माध्यम से रिचार्ज कराया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: पावरफुल बैटरी और प्रोसेसर के साथ Realme के दो स्मार्टफोन्स आज भारतीय बाजार में लेंगे एंट्री, बजट रेंज होगी कीमत

जियो के इस प्रीपेड प्लान से इस समय एयरटेल के 599 रुपये और वोडाफोन आइडिया के 601 रुपये वाले रिचार्ज प्लान कड़ी चुनौती मिल रही है। सबसे पहले एयरटेल के रिचार्ज पैक की बात करें तो 599 रुपये वाले रिचार्ज पैक में प्रतिदिन 3GB डेटा और 100SMS ऑफर किए जा रहे हैं। इस प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें यूजर्स को डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अमेजन प्राइम की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल रही है। साथ ही फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक की सब्सक्रिप्शन भी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: WhatsApp, Facebook और Instagram पर मौजूद है ये सेफ्टी फीचर्स, आएंगे आपके बहुत काम, हमेशा सुरक्षित रहेगा आपका डेटा

वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान में रोज 3 जीबी डेटा और 100SMS मिलेंगे। यूजर्स इस प्रीपेड प्लान में 16 जीबी अतिरिक्त डेटा के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सब्सक्रिप्शन दी जा रही है। इसके साथ ही प्रीपेड प्लान में बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर, वीआई मूवी और लाइव टीवी का एक्सेस दिया जाएगा। इस प्लान की समय सीमा 28 दिन की है। वहीं, दोनों प्रीपेड प्लांस में फ्री कॉलिंग दी जा रही है।