4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केवल 6,999 में Lava ने नया स्मार्टफोन किया लॉन्च, अभी खरीदने पर 2999 रुपये का नेकबैंड मिलेगा मुफ्त

लावा (Lava) ने अपना सस्ता स्मार्टफोन Lava X3 को लॉन्च कर दिया है। यह एक 4G स्मार्टफोन है जोकि कुछ अच्छे फीचर्स से लैस है। इस फोन की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। यह 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज के साथ आया है । 20 दिसंबर को प्री-ऑर्डर करने पर फोन के साथ 2,999 रुपये कीमत के Lava ProBuds N11 नेकबैंड को फ्री में लिया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bani Kalra

•

Updated: 19 Dec 2022, 4:31 PM IST

lava.jpg

भारत की स्मार्टफोन कंपनी लावा (Lava) ने अपना सस्ता स्मार्टफोन Lava X3 को लॉन्च कर दिया है। यह एक 4G स्मार्टफोन है जोकि कुछ अच्छे फीचर्स से लैस है। इस फोन की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। यह 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज के साथ आया है । 20 दिसंबर को प्री-ऑर्डर करने पर फोन के साथ 2,999 रुपये कीमत के Lava ProBuds N11 नेकबैंड को फ्री में लिया जा सकता है। इस फोन को आप आर्कटिक ब्लू, चारकोल ब्लैक और लस्टर ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। यह एक बेसिक फोन है जोकि बढ़िया बैटरी बैकअप के साथ आता है। जिस कीमत में इसे लाया गया है क्या यह उस कीमत के हिसाब से एक वैल्यू फॉर मनी साबित होगा? आइये जानते हैं..

Lava X3 के फीचर्स

Lava X3 में 6.53 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आती है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Helio A22 प्रोसेसर मिलता है और यह एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर काम करता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। नये Lava X3 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है 10 वाट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, वाई-फाई और जीपीएस का सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें: 50% डिस्काउंट के साथ खरीदें बड़े कमरे के लिए ये बेस्ट हीटर, सर्दी से मिलेगी तुरंत राहत

Lava X3 का कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए नए Lava X3 स्मार्टफोन में फोन के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दूसरा VGA लेंस दिया गया है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश का सपोर्ट मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में लगे कैमरे से बहुत अच्छे रिजल्ट की उम्मीद न करें, क्योंकि इसमें बेसिक कैमरा सेटअप दिया है।