Lava Yuva 2 Pro: घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी LAVA ने देश अपना नया किफायती फोन Lava Yuva 2 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 7999 रुपये रखी है। खास बात यह है कि इस फोन बैक पैनल पर ग्लास फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन के मुख्य फीचर की बात करें तो इसमें 4Gb Ram मिलेगी और 3GB वर्चुअल रैम देखने को मिलेगी। भारत में इस फोन का सीधा मुकाबला रियलमी, शाओमी, विवो, ओप्पो, सैमसंग और मोटो जैसे ब्रांड्स से होगा। कंपनी इस फोन के जरिये मास सेगमेंट को अपने से जोड़ना चाहेगी। जिस कीमत में LAVA ने नया फोन बाजार में उतारा है और जो फीचर्स शामिल को आपको महंगे फोन में ही देखने को मिलते है ..