फ्लिपकार्ट के उपाध्यक्ष और प्रमुख (इलेक्ट्रॉनिक्स और प्राइवेट लेबल्स) आर्दश के. मेनन ने कहा कि lenovo वेयरबेल की नई श्रृंखला की लांचिंग से इस श्रेणी को मजबूती मिलेगी, जिससे किफायती कीमतों पर गुणवत्ता वाले उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी। इस श्रेणी में अब तक भारी वृद्धि देखी गई है, जो तिमाही दर तिमाही आधार पर 70 फीसदी की दर से बढ़ रही है, और हम उम्मीद करते हैं कि लेनोवो के नए उत्पादों को लांच करने से यह वृद्धि दर जारी रहेगी।