Lenovo ThinkBook Plus: अगर आप एक प्रीमियम और हाई परफॉरमेंस लैपटॉप की तलाश में हैं तो लेनोवा ने भारत में अपना नया प्रीमियम ThinkBook Plus Gen 3 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप की कीमत 1,94,990 रुपये है। इस लैपटॉप की बिक्री शुरू हो चुकी है। आप इस लैपटॉप को Lenovo India की ऑफिशियल साइट व अन्य थर्ड-पार्टी रिटेलर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगे 2 डिस्प्ले हैं। यह लैपटॉप 17.3 इंच का प्राइमरी और 8 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ ता है। मजे की बात यह है कि इसमें लगा सेकेंडरी डिस्प्ले आपको बिल्ट-इन टैबलेट वाला फ़ील देगा। इस लैपटॉप में मल्टी-टास्किंग और क्रिएटिविटी-फोकस फीचर्स दिए गए हैं। इस लैपटॉप में और क्या है ख़ास बात आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में...